तीन दिन से लापता वृद्ध का तालाब में मिला शव

हमीरपुर, 16 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मझगवां थाना क्षेत्र के गिरवर गांव में शुक्रवार शाम गांव के किनारे स्थित बड़े तालाब में तीन दिन से लापता एक वृद्ध का शव शुक्रवार को उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और जांच पड़ताल की।

ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि 65 वर्षीय मानसिंह राजपूत बीमार होने के साथ मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। वह तीन दिन पहले घर से निकले थे। स्वजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार शाम गांव के किनारे स्थित बड़े तालाब के पानी में उनका शव उतराता मिला। मृतक के नाती सौरभ ने बताया कि दादा के नाम १० बीघा जमीन थी। जिस पर वह उनके साथ खेतीबाड़ी करता था। पत्नी देशरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर मझगवां थानाध्यक्ष दिनेश मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि वृद्ध मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *