हल्द्वानी में दुराचार की घटना के विरोध में एनएसयुआई ने किया प्रदर्शन

नई टिहरी, 19 नवंबर । हल्द्वानी में नाबालिग से दुराचार की घटना के विरोध में एनएसयुआई से जुड़े छात्र-छात्राओं ने पीजी कालेज नई टिहरी के मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शन कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पुतला फूंका। छात्रों ने आरोपियों को कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग उठाई है। एनएसयुआई के छात्र-छात्राओं ने दुराचारियों और अभाविप संगठन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि गत दिनों हल्द्वानी में अभाविप से जुड़े छात्र धीरज बिष्ट सहित कई अन्य आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से लोगों में प्रदेश भर में अभाविप के खिलाफ आक्रोश का माहौल बना है।

कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें हैं, लेकिन सरकार से जुड़े संगठन के लोग ही इस प्रकार की घटना को अंजाम दे रहे हैं, यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने शासन-प्रशासन घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग उठाई है।

कहा इस प्रकार की जघन्य अपराध के लिए देवभूमि में कोई जगह नहीं है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय देने की मांग की है। इस मौके पर एनएसयुआई के शहर अध्यक्ष हिमांशु किशोर, मानवेंद्र शाह, तौसिफ, प्रियांशु नेगी, सौरव असवाल, भूपेंद्र, अभिषेक श्रीयाल, कृष्णा, जीनत, शिवांगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *