बिजनौर,30 अक्टूबर । जनपद बिजनौर के शेरकोट थाना पुलिस ने शुक्रवार काे घर की अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए दो चाेराें काे गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से 60 हजार रुपये की नकद,जेवर और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।