सिरसा: बीएलओ के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़े

सिरसा, 10 जुलाई । जिले के नाथूसरी चोपटा कस्बे में एसआईआर फार्म भरने गए बीएलओ के साथ मारपीट की गई। घायल बीएलओ को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बीएलओ हरपाल सिंह ने बताया कि उसकी ड्यूटी चोपटा क्षेत्र में लगी हुई है। शुक्रवार को हरपाल सिंह सहायक दीपक कुमार के साथ धर्मवीर सिंह मोठिया के घर पर गया। इसके बाद घर पर आवाज लगाई तो महिला बाहर आई। महिला को पहले से दिए गए एसआईआर फार्म मांगे। महिला घर से खाली एसआईआर फार्म लाकर दे दिए।

बीएलओ ने महिला से नाम पता पूछा और उसके पति का मोबाइल नंबर मांगते हुए कहा कि यह फार्म भरने जरूरी है। नहीं तो आपका वोट कट जाएगा। बीएलओ हरपाल सिंह ने बताया कि धर्मवीर सिंह मोठिया ने आते ही मारपीट शुरू कर दी और उसके कपड़े फाड़े दिए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। बीएलओ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बीएलओ से मारपीट की शिकायत आई है, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *