नाग पंचमी पर विशेष पूजा-अर्चना: नाग-नागिन के 41 जोड़े वन क्षेत्र में छोड़े

जयपुर, 03 अगस्त । सावन के पहले सोमवार और सावन कृष्ण पंचमी के पावन अवसर पर दिल्ली रोड स्थित बंगाली बाबा गणेश मंदिर परिसर के स्वयं आत्माराम जलेश्वर महादेव मंदिर में नाग पंचमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर नाग देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा दूध, पुआ, पकौड़ी और पूड़ी का भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर दिनभर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।

आयोजन से जुड़े मुख्य यजमान एवं सर्व समाज हिंदू महासभा के संस्थापक चन्द्र प्रकाश भाड़ेवाला ने बताया कि विशेष अनुष्ठान के तहत राहु दोष और कालसर्प दोष से पीड़ित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद 41 नाग-नागिन के जोड़ों को टीवी टावर क्षेत्र के वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और नाग देवता की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *