नितिन नवीन रविवार को चंडीगढ़ दौरे पर

नई दिल्ली, 21 नवंबर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को चंडीगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे।

भाजपा के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार दोपहर 3:30 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-27 स्थित रामलीला मैदान में आयोजित ‘बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के विस्तार से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद नितिन नवीन सेक्टर-33 स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों, प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे प्रदेश कार्यालय में ही आयोजित ‘प्रवासी कार्यकर्ता बैठक’ में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और जनसंपर्क को मजबूत करने तथा संगठन के विस्तार के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *