राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किया राष्ट्रपति निकेतन का भ्रमण

देहरादून, 22 नवंबर । उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने रविवार को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर का अवलोकन कर इसके ऐतिहासिक महत्व, स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य और यहां संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों से परिसर के इतिहास, संरक्षण एवं रखरखाव के साथ ही आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति निकेतन देश की ऐतिहासिक विरासत और स्थापत्य कला का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसकी ऐतिहासिक पहचान और प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखते हुए परिसर में आधुनिक सुविधाओं का विकास करना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक स्थलों को आमजन के लिए सुलभ बनाने से लोग देश की विरासत, इतिहास और संस्कृति से बेहतर ढंग से जुड़ सकेंगे।

लगभग 21 एकड़ में विस्तृत राष्ट्रपति निकेतन परिसर ऐतिहासिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध जैव विविधता का संगम है। वर्ष 2025 में पहली बार इसे आम नागरिकों के भ्रमण के लिए खोला गया था। परिसर में ऐतिहासिक भवन, राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल के अस्तबल, सुंदर उद्यान और विभिन्न प्राकृतिक आकर्षण प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *