श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के लंबित कार्यों को समय से करें पूर्ण : मंडलायुक्त

अयोध्या, 21 जुलाई । श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की सप्तम बैठक मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मंगलवार को आयोजित की गयी। इस बैठक में पर्यटकों के सुविधार्थ हेतु मुख्य कार्यपालक अधिकारी जयेन्द्र कुमार के द्वारा विगत वर्ष की 17 परियोजनाओं के अद्यतन प्रगति रिपोर्ट एवं पर्यटन निदेशालय द्वारा स्वीकृति 17 परियोजनाओं की प्रगति व हस्तान्तरण किये जाने वाली परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, अयोध्या विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अनुराज जैन सहित सम्बंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद द्वारा विगत वर्ष में स्वीकृत कुल 17 परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट समिति के समक्ष रखी गयी। आयुक्त द्वारा कार्यों में प्रगति करने तथा निर्धारित समय में परियोजनाओं को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। शेष परियोजनाओं को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित कार्ययोजना का भी प्रस्तुतीकरण, श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से किया गया।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा प्रेषित समस्त परियोजनाओं के प्रस्तुतीकरण देखने के उपरान्त सम्बन्धित कार्यदाई संस्था को अध्यक्ष ने कई निर्देश दिये उन्होंने सभी परियोजनाओं में पर्यटन विकास हेतु पर्यटकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाये। प्रकाश व्यवस्था, पर्याप्त शेड, वृद्धों, महिलाओं एवं दिव्यागों के लिये विशेष स्थान का चिन्हांकन कराकर निर्माण पर भी बल दिया जाये। आयुक्त निर्देशित किया कि प्रचलित कार्यों में कार्य की गुणवत्ता की जाँच समिति के परीक्षणोपरांत ही उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को प्रेषित किये जाये। कार्यदायी संस्था उ०प्र० प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि० को निर्देशित किया गया कि प्रचलित परियोजनाओं को ससमय पूर्ण किया जाये। विलम्ब क्षम्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *