सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के फैसले का केजरीवाल ने किया स्वागत

नई दिल्ली, 24 जुलाई । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक का जीवन और स्वास्थ्य देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि सोनम वांगचुक के अपने अनशन को समाप्त करने के निर्णय का स्वागत करता हूं। उनका जीवन और स्वास्थ्य देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी ( सीजेपी) आज देशव्यापी प्रदर्शन की अपील की। इसलिए सभी से उसमें भाग लेने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि, सोनम वांगचुक पिछले 26 दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर थे। उनका यह आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में जवाबदेही तय करने, प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की मांगों को लेकर चल रहे व्यापक छात्र आंदोलन के समर्थन में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *