मासूम बेटी की हत्या करने वाला आराेपित पिता गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, 25 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज थाना पुलिस ने मासूम बेटी को मारकर झूठी रिपोर्ट लिखवाने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुकदमे के विवेचक भोजपुर मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने बताया कि थाना कमालगंज के ग्राम गुगौरा निवासी बबलू जाटव की डेढ़ वर्षीय पुत्री जिज्ञासा सूखा राेग से ग्रसित थी। बबलू पत्नी खुशबू के साथ बीमार बेटी को दिखाने 20 जुलाई को लोहिया अस्पताल गया था। मजदूरी करने वाला बबलू बेटी के इलाज से काफी परेशान था। इसी वजह से उसने रात में गला दबाकर बीमार बेटी को मार डाला।

इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि उसका पड़ाेसी सुरेंद्र, मंसाराम, अंकित से पुरानी रंजिश चल रही है, जिसकी वजह से उन्हाेंने हमारे घर में ईंट-पत्थर बरसाए। इसी कारण हमारी पुत्री जिज्ञासा को पत्थर लगा और उसकी माैत हाे गई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि पथराव जैसी कोई घटना नहीं हुई है। वहीं, पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट में बच्ची की माैत गला दबने से हाेने की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *