मुख्यमंत्री प्रथम चरण में 3 हजार छात्राओं को शुक्रवार को देंगी ‘विद्या वाहिनी’ साइकिलें

नई दिल्ली, 30 जुलाई । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 31 जुलाई (शुक्रवार) को ईस्ट विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और कक्षा 9 की छात्राओं को ‘विद्या वाहिनी’ नाम से साइकिलों का वितरण करेंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रथम चरण में 3,000 छात्राओं को ‘विद्या वाहिनी’ साइकिलें प्रदान करेंगी। इसके बाद अगले एक माह के भीतर दिल्ली की कुल 1,40,000 छात्राओं को चरणबद्ध तरीके से साइकिलें वितरित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के लिए विद्यालय तक पहुंच को अधिक सुगम बनाना, उनकी नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की कोई भी बेटी केवल दूरी, संसाधनों की कमी या परिवहन संबंधी कठिनाइयों के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे। ‘विद्या वाहिनी’ केवल एक साइकिल नहीं, बल्कि दिल्ली की बेटियों के सपनों, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की सवारी है। सरकार चाहती है कि दिल्ली की हर बेटी निर्भय होकर विद्यालय पहुंचे, बेहतर शिक्षा प्राप्त करे और अपने जीवन के प्रत्येक लक्ष्य को हासिल करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *