हिसार : शिव कांवड़ मेला: पुलिस अलर्ट, स्टंटबाजी, हुड़दंग और नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

भेदभाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिद्धांत जैन ने गुरुवार काे कहा कि शिव कांवड़ मेला

आस्था, श्रद्धा और अनुशासन का पर्व है। इसे सकुशल संपन्न कराना पुलिस और आमजन दोनों

की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान

यातायात नियमों का पालन करें, संयम बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें,

ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार डीजे संचालकों

को निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करना होगा। अदालत और प्रशासन के निर्देशों के विपरीत

तेज आवाज में डीजे बजाने, अश्लील, भड़काऊ अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गीत

चलाने पर कार्रवाई की जाएगी। डीजे वाहनों पर किसी व्यक्ति को बैठाने या खड़ा करने तथा

ओवरलोडिंग की अनुमति नहीं होगी।

कांवड़ यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल चालकों पर

भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाना, तेज रफ्तार, व्हीली,

रेसिंग, स्टंटबाजी और मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी

को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप,

कैंटर और अन्य वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर यात्रा कराने पर भी कार्रवाई

होगी। वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखने

होंगे।

कांवड़ यात्रियों से यात्रा के दौरान सड़क के

बाईं ओर चलने, अनुशासन बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करने की अपील की

गई है। सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ संदेश प्रसारित करने से भी बचने को कहा गया

है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से छोटे बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने तथा किसी

भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 या नजदीकी पुलिसकर्मी

को देने का आग्रह किया है।

एसपी सिद्धांत जैन ने स्पष्ट किया कि धार्मिक

यात्रा की आड़ में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, हथियारों का प्रदर्शन, सड़क जाम

करना, हुड़दंग मचाना या शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी

कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा लगाए गए सुरक्षा नाकों और जांच के दौरान सभी

से सहयोग करने की भी अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *