नेपाल के सुनसरी में हिंसा से मधेश प्रदेश के कई जिलों में तनाव, राजविराज में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया गया

काठमांडू, 31 जुलाई । नेपाल के सुनसरी के देवानगंज में हुई हिंसा से मधेश प्रदेश के अन्य जिलों में तनाव व्याप्त है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन कार्यालय सप्तरी ने राजविराज क्षेत्र में भी अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। इससे पहले गुरुवार रात 10 बजे से बोदेबरसाइन क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया था। जिला सुरक्षा समिति के निर्णय पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से राजविराज क्षेत्र में भी अगले आदेश तक कर्फ्यू लगाया गया है।

मुख्य जिला अधिकारी श्यामकृष्ण थापा ने कहा कि कर्फ्यू अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। कर्फ्यू का उल्लंघन करने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने आम नागरिकों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उधर, बोदेबरसाइन नगरपालिका क्षेत्र में गुरुवार रात 10 बजे से ही अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू है। नेपाली सेना गश्त कर रही है। सप्तरी में गुरुवार को प्रदर्शन के बाद प्रशासन चौकस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *