अधिशाषी अभियंता विद्युत टेस्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हमीरपुर, 20 नवंबर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में विद्युत विभाग में तैनात एक महिला कर्मचारी ने अधिशासी अभियंता मनोज कुमार विश्वकर्मा पर छेड़खानी, अभद्रता और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाकर जमकर धुनाई कर दी। शुक्रवार को महिला ने अधिकारी के केबिन में ही उन्हें पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने सदर कोतवाली पहुंचकर आरोपित के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक्सईएन के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बताते है कि विद्युत विभाग में कार्यकारी सहायक के पद पर तैनात महिला ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता मनोज कुमार विश्वकर्मा के केबिन में पहुंचकर उनसे मारपीट की। वायरल वीडियो में महिला अधिकारी को पहले एक थप्पड़ मारा फिर वह लगातार उन्हें पीटती रही है।इस घटना से विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी हौते ही महिला अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी के साथ सदर कोतवाली पहुंची और पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *