क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से एक लाख 21 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा
चुकी है, जबकि करीब 93 हजार क्विंटल धान का ही उठान हुआ है। खरीद और उठान के बीच अंतर
होने के कारण मंडी में धान का दबाव बढ़ गया है। वहीं, मंडी में पर्याप्त जगह नहीं मिलने
से करीब एक लाख क्विंटल धान किसानों के खेतों में खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है।
को फसल की सुरक्षा की चिंता सता रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का दौर बढ़ा
तो धान भीगने से उसकी गुणवत्ता खराब हो सकती है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ
फसल बेचने में भी अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रणधीर और भारत सिंह सहित अन्य किसानों ने गुरुवार काे बताया कि मंडी में फसल बेचने के दौरान उन्हें
कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के अनुसार, मंडी में पर्याप्त सुविधाएं
नहीं होने और फसल का उठान धीमी गति से होने के कारण धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है।
जगह की कमी के चलते कुछ किसानों ने अपनी फसल खेतों में ही जमा कर रखी है। किसानों ने
कहा कि खेती में पूरे साल मेहनत और पूंजी लगाने के बाद फसल तैयार होती है, लेकिन मंडी
में पहुंचने के बाद भी उसकी सुरक्षा की चिंता बनी रहती है। उन्होंने आशंका जताई कि
यदि बारिश तेज हुई तो खुले में रखी धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। किसानों
ने खरीद और उठान की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा फसल को बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त
मंडी में किसानों की धान की फसल की खरीद की जा रही है। अब तक एक लाख 21 हजार क्विंटल
धान की खरीद हो चुकी है और उठान का कार्य भी जारी है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण
फसल भीगने से बचाने के लिए तिरपाल लगाने को कहा गया है।