पर्यावरण जन जागरण रैली के साथ किया पाैधाराेपण

ज्योतिर्मठ, 16 जुलाई । प्रकृति संरक्षण के लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ के एनएसएस यूनिट व एनसीसी कैडेट्स ने गैस गोदाम के निकट रविग्राम वन पंचायत भूमि में पाैधाराेपण कार्यक्रम का आयोजन किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय परिसर से पाैधाराेपण स्थल तक छात्र छात्राओं ने पर्यावरण जन जागरण रैली का आयोजन भी किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला द्वारा हरेला पर्व के संबंध में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। एनसीसी कैप्टन भारत भंडारी द्वारा वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश पंवार द्वारा जन जागरण रैली के महत्व को उजागर किया गया। पाैधाराेपण कार्यक्रम में वन विभाग के अनेक कर्मचारी अधिकारी सहित विद्यालय के आचार्य हरेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप, पुरुषोत्तम, चंद्रकला परमार,संगीता नेगी, आशुतोष डोभाल, नितिन भट्ट, मनोज बुटोला, आरती नेगी, सलोनी, करिश्मा सहित सौ से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन विभाग के सहयोग से उपलब्ध अनेक प्रजाति के पौधे बांझ, पदम, देवदार व मोरपंखी आदि प्रजाति के पौधों का रोपण करते हुए पौधों की देखरेख करने का संकल्प लिया गया। प्रधानाचार्य चमोला के अनुसार आज से 20 जुलाई तक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हरेला सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण विषय पर चित्रकला भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। 20 जुलाई को ही एक भव्य समारोह मे प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *