जींद : शोरूम से लाखों का सामान चोरी करने का आरोपित नौकर काबू

जींद, 02 अगस्त । सफीदों रोड इलेक्ट्रानिक्स शोरूम से लाखों रुपये कीमत के एसी, वाटर आरओ, फ्रिज, बैटरियों समेत अन्य सामान चोरी करने के आरोपित नौकर को शहर थाना पुलिस ने रविवार काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर लाखों रुपये का कीमत का इलेक्ट्रोनिक्स सामान बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ रही है।

डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि सफीदों रोड निवासी प्रवीन ने गत 28 जुलाई को पुलिस को दी शिकायत मे बताया था कि सफीदो रोड़पर उसका इलेक्ट्रोनिक्स सामान का शो रूम तथा गोदाम है। गांव बरसाना निवासी अमन उसके शोरूम पर कार्य करता था। अमन की जिम्मेवारी स्टॉक पर ध्यान रखना, शोरूम को खोलना, बंद करने के लिए चाबी भी सौंपी हुई थी। जिसने योजनाबद्ध तरीके से सामान को चोरी करना शुरू कर दिया। घटना का उन्हें उस समय पता चला जब उन्होंने अपने शोरूम तथा गोदाम में रखे इलेक्ट्रोनिकस सामान के स्टॉक को संभाला। छानबीन के दौरान सामने आया कि स्टॉक से 38 एसी, चार वाटर आरओ, पंाच बैटरी, आठ फ्रिज, चार एलईडी, दस किचन चिमनी, 22 गैस गीजर गायब मिले। जब उन्होंने अमन से गायब लाखों रुपये कीमत के उपकरणों के बारे में पूछा तो उसने संतोषजनक जवाब नही दिया। शहर थाना पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर अमन के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानात का मामला दर्ज कर किया था। पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपित अमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *