ब्रास सिटी इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट : एमपीएस लेपर्ड ने एमपीएस पैंथर को तीन विकेट से हराया

मुरादाबाद, 21 जुलाई । ब्रास सिटी इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में एमपीएस लेपर्ड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एमपीएस पैंथर को तीन विकेट से हरा दिया। टीम की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करने पर विराट सैनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि मंगलवार को एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपीएस पैंथर की टीम 25.3 ओवर में 152 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मोहम्मद आहिल ने 26, मोहम्मद आरिस ने 24 और रजत कुमार ने 20 रन की पारी खेली। वहीं टीम को अतिरिक्त के रूप में 38 रन मिले भी मिले। लेपर्ड की ओर से गेंदबाजी में विराट सैनी सबसे सफल रहे। उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। इसके अलावा आसिफ अली ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एमपीएस लेपर्ड ने 23.1 ओवर में सात विकेट खोकर 155 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आदर्श कश्यप ने 34, मोहम्मद उजैर ने नाबाद 24 और विकास कुमार ने 14 रन का योगदान दिया। टीम को 60 रन अतिरिक्त के रूप में मिले जिसने जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *