कांवड़ यात्रा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दिल्ली के चार युवक गिरफ्तार

हरिद्वार, 30 जुलाई । कांवड़ यात्रा के बीच माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे दिल्ली के चार युवकों को बहादराबाद पुलिस ने गुरूवार काे गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चारों युवक रघुनाथ मॉल के पास कांवड़ियों से अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें उकसा रहे थे।

बाजार चौकी प्रभारी विकास रावत ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने देखा कि चार युवक कांवड़ियों के पास जाकर अमर्यादित शब्द बोल रहे थे। पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। उनके व्यवहार से कांवड़ियों में रोष के कारण स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया।

शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान आकाश पुत्र राकेश निवासी खानपुर, शिव पार्क, थाना नेवसराय नई दिल्ली, विशाल पुत्र रमेश कुमार, निवासी एफ-6, जवाहर पार्क, थाना नेवसराय, नई दिल्ली, नीरज पुत्र किशन लाल निवासी संगम विहार बी-ब्लॉक, थाना तिगडी, नई दिल्ली व धर्मेन्द्र पुत्र देव सिंह मदन गिरी, थाना दक्षिण, साकेत, नई दिल्ली

के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी का चालान कर न्यायालय में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *