बार एसोसिएशन ने यलो पेज टेलीफोन डायरेक्टरी का किया विमोचन

मुरादाबाद, 22 जुलाई । दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने बुधवार को कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के साथ मुरादाबाद यलो पेज टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन किया।

डायरेक्टरी के संपादक हरिओम अग्रवाल ने बताया कि वह 1972 से जिले में टेलीफोन डायरेक्टरी का प्रकाशन कर रहे हैं। इस संस्करण में उन्होंने बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी और अधिवक्ताओं के नाम और टेलीफोन नंबर शामिल किए गए हैं। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभात गोयल, आदेश श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी को नि:शुल्क डायरेक्टरी उपलब्ध कराने के लिए हरिओम अग्रवाल का आभार जताया।

इस दौरान महासचिव कपिल गुप्ता, अंजार हुसैन, पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, अजय बंसल, जितेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *