ओपीएस की आड़ में पेंशनर और कर्मचारियों के वित्त लाभ न रोके प्रदेश सरकार : कर्मचारी महासंघ

मंडी, 12 जुलाई । मंडी जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि पेंशनर व कर्मचारियों के वित्त लाभ रोकना उचित व न्यायसंगत नहीं है। ओपीएस कर्मचारियों का अधिकार है कोई विशेष सहायता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मंच से ओपीएस का ढिंढोरा पीटती आ रही है जो कर्मचारियों व पेंशनर के साथ एक भद्दा मजाक है।

ओपीएस बरसों से प्रदान की जा रही है जिसे सरकार द्वारा अपने फायदे के लिए बन्द किया गया है । उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि समय रहते पेंशनर व कर्मचारियों के लम्बित वीतीय लाभों का भुगतान किया जाना चाहिए।

रमेश ठाकुर ने सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में लाखों पेंशनर व कर्मचारी सरकार की नितियों से परेशान हैं और उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों से बंचित नहीं किया जाना चाहिए। सरकार को ओपीएस का ढिंढोरा पीटने के साथ-साथ पेंशनर व कर्मचारियों के सभी लंबित देनदारियों का भी समय रहते निपटारा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *