रैपिड़ो एप के जरिए निजी बाइक से सवारी ढोना पड़ा महंगा, हल्द्वानी में छह वाहन सीज

हल्द्वानी , 09 जुलाई । मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व हल्द्वानी के विभिन्न जन शिकायत प्लेटफॉर्मों पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद परिवहन विभाग ने रैपिडो ऐप के माध्यम से निजी वाहनों से व्यावसायिक रूप से सवारी ढोने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

आज संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी अरविन्द पांडेय के निर्देश पर परिवहन कर अधिकारी जगदीश चंद्र एवं उनकी टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर छह निजी मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया।परिवहन विभाग की इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि विभागीय आरक्षियों ने सादे कपड़ों में रैपिडो ऐप के माध्यम से स्वयं बुकिंग कराई।

बुकिंग स्वीकार करने के बाद जब निजी मोटरसाइकिल चालक यात्रियों को किराए पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने पहुंचे, तो मौके पर मौजूद प्रवर्तन टीम ने उन्हें पकड़कर कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि सभी वाहन सफेद नंबर प्लेट वाले निजी वाहन थे, जिनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।संभागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पांडेय ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार सफेद नंबर प्लेट वाले निजी वाहनों का उपयोग केवल व्यक्तिगत कार्यों के लिए किया जा सकता है।

ऐसे वाहनों से किराए पर सवारी ढोना पूरी तरह अवैध है। व्यावसायिक परिवहन के लिए केवल पीली नंबर प्लेट वाले, विधिवत पंजीकृत और परमिटधारी वाहन ही अधिकृत हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभिन्न ऑनलाइन ऐप के माध्यम से कई लोग अपने निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं, जिससे न केवल मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *