विपक्ष में बैठने से देश को गुमराह करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता : शेखावत

जोधपुर, 23 जुलाई । केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि विपक्ष में बैठने से तथ्यों को तोड़-मरोडक़र देश को गुमराह करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता। विपक्ष के नेता को क्या यह सत्य नहीं पता है कि कांग्रेस ने ही पेपर लीक को समस्या को पनपाया और इसकी जड़ों को गहरा किया। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के दौरान लगातार सामने आए पेपर लीक के प्रकरण इस विफलता की खुली गवाही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *