शत्रु सम्पत्ति दस बीघा जमीन सरकारी सम्पत्ति घोषित, बंटवारे के समय परिवार गया पाकिस्तान

हमीरपुर, 14 जुलाई ( हि. स.)! उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा में मंगलवार को प्रशासन ने देश के बटवारे के समय पड़ाेसी देश पाकिस्तान गए एक परिवार की जमीन को उपजिलाधिकारी ने कब्जा मुक्त करा सरकारी सम्पत्ति घोषित नगर पालिका के अधीन कर दिया।

मौदहा कस्बे के मौजा हामिद शहीद बाबा के निकट खाता संख्या 151,गाटा संख्या 1300क, 1301क,1378क, 1383क, 1390क,1938क, और 1939क रकबा लगभग दस बीघा जो सरकारी दस्तावेजों में इस्माइल पुत्र पीर मोहम्मद निवासी हाल मुकाम पाकिस्तान दर्ज है। जिसपर हुसैनिया निवासी नईमुददीन और राना परवीन वर्तमान में कब्ज़ा किए हुए थे। आलाधिकारियों के आदेश पर उक्त जमीन की जांच के बाद मंगलवार को उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह,क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय,नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता सहित अन्य राजस्व विभाग के जिम्मेदारों और पुलिस बल की मौजूदगी में उक्त जमीन को कब्ज़ा मुक्त करा सरकारी सम्पत्ति घोषित किया गया ।

इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने बताया कि इस जमीन के मालिक देश के बंटवारे के समय पाकिस्तान चले गए थे लेकिन कुछ लोगों द्वारा इस पर कब्ज़ा कर फसल बोई जा रही थी । उसी की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमीन को सरकारी कब्जे में लिया गया है और इसकी मेडबंदी कर इसे सुरक्षित किया जा रहा है । इस जमीन में सरकारी सम्पत्ति का बोर्ड लगाया जाएगा।———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *