उत्तराखंड में 103 सड़कें अब भी बंद, यमुनोत्री राजमार्ग सहित कई प्रमुख मार्ग प्रभावित

देहरादून, 13 जुलाई । उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण सड़कें बंद होने का सिलसिला जारी है। सोमवार शाम तक राज्य में कुल 103 सड़कें बंद हैं। इनमें एक राष्ट्रीय राजमार्ग, तीन राज्य मार्ग, दो मुख्य जिला मार्ग, 15 अन्य जिला मार्ग, एक बीआरओ मार्ग और 81 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की राज्य स्तरीय सड़क एवं मार्ग विकास (एसआरएमडी) सायंकालीन रिपोर्ट के अनुसार दिनभर में 164 सड़कें खोली गईं, जबकि कई सड़कें अब भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो सकी हैं। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक 26 सड़कें पौड़ी, 17 पिथौरागढ़, 14 चमोली, 9 देहरादून, 8 नैनीताल, 7-7 टिहरी, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा, 4 बागेश्वर, 3 रुद्रप्रयाग और एक चंपावत जिले में बंद हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोई सड़क बंद नहीं है।

बंद प्रमुख मार्गों में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग, ऋषिकेश-धरासू-बरकोट-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, बदेठी-बंचौरा-भद्रीगाड़ राज्य मार्ग, खैरना-रानीखेत-रामनगर राज्य मार्ग और घट्टूगढ़-सिलोगी-लैंसडाउन-डेरियाखाल-बिरोखाल मोटर मार्ग शामिल हैं। कई ग्रामीण और संपर्क मार्ग भी मलबा आने तथा भूस्खलन के कारण बंद हैं।

रिपोर्ट के अनुसार मानसून के दौरान अब तक राज्य में सड़क, पुल और भवनों को हुए नुकसान के मद्देनजर पुनर्स्थापन के लिए करीब 8,239.57 लाख रुपये की आवश्यकता आंकी गई है।

———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *